APPLE सेब खाईये स्वस्थ रहिये

 

सेब में बहुत खूबी है जिसके जरिये मनुष्य अपना शरीर स्वस्थ रख सकता है, सेब में गुणों का भण्डार है आईये जानते हैं:-




1. मोटापा कम करता है।
प्रतिदिन 2 सेब प्रातः के समय खाली पेट खाईये आपका मोटापा कुछ ही दिनों में घट जायेगा।

2. लीवर को मजबूत करता है।
सेब लीवर साफ करता है। इसलिए लीवर को मजबूत रखने के लिए रोज एक सेब खाएं, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है।

3. डायबिटीज की समस्या दूर करता है।
सेब में पाए जाने वाला पेक्टिन शरीर में ग्लाक्ट्रोनिक एसिड की कमी को पूरा करता है। साथ ही, इंसुलिन के उपयोग को कम करता है।

4. खून में हिमोग्लोबिन की कमी को दूर करता है।
अगर आप खून की कमी से परेशान हैं तो रोजाना 2 से 3 सेब खाने की आदत डालें। इसमें आयरन की भरपूर मात्रा होती है। जिससे हिमोग्लोबिन कमी दूर हो जाती है।

5. कैंसर का खतरा कम हो जाता है।
सेब में मौजूद क्वरसिटिन शरीर की सेल्स को नुकसान से बचाता है। जिससे कैंसर का खतरा कम हो जाता है।

6. हड्डियों को मजबूत करता है।
सेब में फ्लावनोईड पाया जाता है जो की औरतों को ओस्टियोपोरोसिस से बचाता है। दरअसल, इसका कारण फ्लावनोईड है, जो कि हड्डियों का घनत्व बढ़ाता है।

7. पाचन में मदद करता है।
सेब में बहुत अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो की पाचन में मदद करता है। यदि सेब को उसके छिलके के साथ खाया जाए तो इससे कब्ज भी ठीक हो जाता है।


8. वजन को कंट्रोल करता है।
कई स्वास्थ्य समस्याओं की वजह मोटापा माना जाता है। जैसे दिल के रोग, हाई ब्लड प्रेशर , डायबिटीज जैसी बीमारियां ज्यादा वजन के कारण ही होती है। सेब में फाइबर ज्यादा मात्रा में पाया जाता है जो वजन कम करने में मदद करता है।

9. इम्यून सिस्टम को अच्छा रखे
लाल सेब में क्वरसिटिन नमक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। क्वरसिटिन इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

10. दस्त और कब्ज को खत्म करता है
सेब फाइबर का भंडार माना जाता है। ये कब्ज या दस्त जो छोटे बच्चो में हो जाता है उससे बचाता है।

11. दांतों को स्वास्थ्य बनता है 
सेब में फाइबर होता है जिससे दांत साफ और अच्छे रहते है। इसमें एंटीवायरल प्रापर्टीज पाई जाती है, जो बैक्टीरिया और वायरस को दूर रखती हैं।

12. बोवेल सिंड्रोम से बचाए
बोवेल सिंड्रोम में कब्ज, दस्त और पेट दर्द होता है। जिससे बचने के लिए डॉक्टर डेयरी और वसायुक्त खाद्य पदार्थों से दूर रहने की सलाह देते हैं और फाइबर से भरे आहार खाने की सलाह देते हैं।


No comments:
Write comments

s1
s1
s1